फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saijal inaugurated and laid the foundation stone of 6.30 crores

स्वास्थ्य मंत्री ने हरोली विस में किए 6.30 करोड़ के उद्धघाटन व शिलान्यास

Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Saijal inaugurated and laid the foundation stone of 6.30 crores
डॉ राजीव सैजल पंडोगा पालकवाह व हरोली में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण करते हुए - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने हरोली विस क्षेत्र को 6.30 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीटन फेज-4 में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। 45 लाख रुपये की लागत से पोलियां में बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद 2.16 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्ड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बीटन में जनसभा को संबोधित करते हुए सैजल ने कहा कि लोगों की बहुत लंबे समय से चल रही मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने संबंधित विभागों को इसके निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अस्पताल के बनने के पश्चात इसमें आधुनिक मशीनरी स्थापित की जाएंगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को समाज में कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस में 500 करोड़ की परियोजना आएगी। बेसहारा गोवंश के आश्रय के लिए जल्द गो अभ्यारण बनाया जाएगा। इस अवसर पर सद्गुरु वेदांता आचार्य स्वामी चेतना नंद, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसटी मोर्चा पवन बिट्टन, जिला अध्यक्ष भाजयुमो एवं जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, मंडल महामंत्री रणजीत गोगा, मंडलाध्यक्ष एसटी मोर्चा हरी बाबा, हिमकैप्स अध्यक्ष देसराज राणा, प्रधान बीटन सोहन लाल, जिप सदस्य ओंकार नाथ कसाना और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed