{"_id":"5832fca84f1c1bb604b3a394","slug":"rush-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितना चाहिए उतना नहीं मिल रहा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितना चाहिए उतना नहीं मिल रहा कैश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
ऊना के एक बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को तमाम एटीएम एवं बैंक बंद रहने के चलते सोमवार को बैंकों में भारी हुजूम उमड़ा। इससे लोगों को कैश निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुलने से पहले और बैंक बंद होने तक लोग एटीएम और बैंकों के बाहर कतारों में लगे रहे। कई बैंकों में कैश कम होने के चलते लोग अपने बैंक खातों से जरूरत के हिसाब से नकदी नहीं ले पाए।
विज्ञापन
वहीं, कई बैंकों ने उपभोक्ताओं के खातों से मात्र दो से चार हजार रुपये तक का ही भुगतान किया। सोमवार को एचडीएफसी एवं स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम के बाहर दिनभर लोगों की कतारें लगी रहीं। घंटों लाइनों में लगकर लोगों ने एटीएम से कैश निकाला, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थित एटीएमों में कैश न हाने से बंद ही रहे। जिससे, अभी तक नोटबंदी के बाद से बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर लौट नहीं पाई है।
विज्ञापन
लोग नकदी के लिए इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर हैं। उधर लोगों नानक चंद, आकाश कुमार, संजय, विक्रम कुमार आदि का आरोप है कि बैंकों में जरूरत के हिसाब से कैश प्राप्त नहीं हो रहा है। वहीं, एटीएम मशीनें भी काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में उन्हें समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 500 रुपये का नोट भी अभी बैंकों में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन