फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   RTO Challan... Be careful if you get such a link on WhatsApp

Una News: आरटीओ चालान...व्हाट्सएप पर ऐसा लिंक आए तो रहें सावधान

Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
RTO Challan... Be careful if you get such a link on WhatsApp
हैकर्स का नया जाल, लिंक को ओपन करने के बाद व्हाट्सएप हो जाएगा हैक
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय की तरफ से नहीं भेजा जा रहा ऐसा कोई लिंक : आरटीओ
गोपाल शर्मा
अंब (ऊना)। आरटीओ चालान...व्हाट्सएप पर ऐसा लिंक आए तो सावधान रहें। हैकर्स का नया हथकंड़ा है। अंब उपमंडल में हैकर्स का यह मैसेज क्षेत्र में अधिकांश लोगों को आया है। इस लिंक को ओपन करने के बाद इसमें दिए गए मैसेज को जैसे ही आप खोलेंगे, इसके साथ ही आपका व्हाट्सएप हैक हो जाएगा। इसके साथ ही आपके मोबाइल में सेव किए गए फोन नंबर वाले व्हाट्सएप पर भी आरटीओ चालान के नाम से लिंक (एपीके फाइल) चला जाएगा और यही घटना उनके साथ भी पेश आएगी। इससे यह लिंक तेजी से अन्य संबंधित कांटेक्ट नंबर में फैल रहा है। आपके फोन में यह लिंक ओपन किया है तो व्हाट्सएप के साथ संभवत आपका फोन भी हैक हो जाएगा। इसके बाद आपके साथ ऑनलाइन ठगी का खतरा पैदा हो जाएगा। लिंक में आरटीओ चालान का नाम इस्तेमाल किए जाने से अक्सर लोग धोखा खा रहे हैं कि कहीं उनके वाहन का चालान तो नहीं हो गया। कई लोग इस लिंक को ओपन कर ले रहे हैं। अंब में एक मोबाइल विक्रेता देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर आरटीओ चालान लिखा एक लिंक आया। जिसे खोलने पर उसके अंदर एक एपीके फाइल का आइकन नजर आया। इसे खोलने पर उनका व्हाट्सएप बंद हो गया। इसके बाद उनके फोन पर मैसेज आया कि यू हैव बीन लाॅग्ड आउट। इसके तुरंत बाद फोन में बैंक अकाउंट से ओटीपी आने शुरू हो गए। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए ओटीपी को ब्लॉक करना शुरू कर दिया। यह संभवत बैंक खाते से पैसा निकलवाने के लिए आने वाले ओटीपी थे। इसके बाद उन्होंने डिलीट हुए व्हाट्सएप को री लाॅग इन किया। उन्होंने बताया कि उन्हें 8051615310 नंबर (ट्रू काॅलर पर सीसी नाम से बिहार से संबंधित) से ओटीपी के संबंध में मैसेज आने शुरू हुए। बताया कि उनकी तरफ से इस संबंध में साइबर क्राइम के नंबर 1930 पर भी सूचित किया है। एक राजनैतिक दल के आईटी संयोजक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उनके फोन पर भी ऐसा ही लिंक आया है। इससे व्हाट्सएप के कुछ ग्रुप के नाम बदल गए। जबकि उनकी तरफ से इस लिंक में भेजी गई एपीके फाइल को खोला भी नहीं गया था। अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने कहा कि लोग इस प्रकार के अंजान लिंक (मैसेज) न खोलें । इसे लेकर आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से इस तरह का कोई लिंक लोगों को नहीं भेजा जा रहा है। लोग ऐसे मामले में आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed