फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दौलतपुर चौक में पथ संचलन

Wed, 15 Jan 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
RSS
दौलतपुर चौक बाजार में आरएसएस के स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए। - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष के शिक्षार्थियों ने दौलतपुर चौक में पथ संचलन किया। इसमें लगभग 427 स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से कदम मिलाए। इस दौरान समूचा कस्बा घोष की धुनों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कतारबद्ध स्वयंसेवक, सिर पर काली टोपी, हाथों में लाठियां और कदम से कदम मिलाते हुए बैंड की धुनों पर जब नगर भ्रमण पर निकले तो देखने वाले देखते ही रह गए। हर तरफ उनको देखने के लिए भीड़ लग गई। हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोगों ने स्वयंसेवकों की हौसलाअफजाई करते हुए तालियों और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पथ संचलन रेलवे स्टेशन से शुरू होकर दौलतपुर चौक बाजार से होते हुए तलवाड़ा रोड पर न्यू अमर स्वीट शॉप के परिसर में पहुंचा।
विज्ञापन

इस मौके पर आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास, प्रांत प्रचारक संजय कुमार, वर्ग कार्यवाह प्रताप, व्यवस्था प्रमुख सुमिंद्र सिंह सहित 427 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। गौरतलब है कि आरएसएस का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन नकड़ोह में चल रहा है। इसका समापन 25 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed