फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consumers are not depositing water bills on time in una Jal Shakti Department

Una News: जल शक्ति विभाग के 1.21 करोड़ रुपये पर उपभोक्ताओं ने मारी कुंडली

Fri, 23 Dec 2022 04:11 PM IST
शिमला ब्यूरो सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

समय पर बिल जमा न करवाए जाने से विभाग के उपभोक्ताओं के पास कररीब 1.21 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इससे विभाग को लाखों के राजस्व का घाटा हो रहा है। 

विज्ञापन
Consumers are not depositing water bills on time in una  Jal Shakti Department
हिमाचल जलशक्ति विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उपभोक्ता पानी केे बिल समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं। समय पर बिल जमा न करवाए जाने से विभाग के उपभोक्ताओं के पास कररीब 1.21 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इससे विभाग को लाखों के राजस्व का घाटा हो रहा है। बेशक बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को समय अंतराल के साथ अधिकारी नोटिस भी थमा रहे हैं, लेकिन लंबित बिलों की अदायगी अभी भी एक करोड़ से ज्यादा अटकी हुई है। पूर्व हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते मई से घोषणा कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपभोक्ताओं को पानी की सुविधा निशुल्क कर दी है, लेकिन घोषणा से पूर्व तक के बिलों की बकाया राशि ग्रामीण उपभोक्ता जमा नहीं करा पाए हैं। इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपभोक्ताओं का हाल है। विभाग के अनुसार जिला में 1,15,949 हाउसहोल्ड हैं और इतने ही पेयजल कनेक्शन भी हैं। इनमें से अधिकांश बिल की अदायगी को अदा नहीं कर रहे हैं। हालात यह है कि विभाग के 1,21,50,192 रुपये उपभोक्ताओं के फंसे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में इतनी बची है अदायगी
जल शक्ति विभाग ने शहरी और ग्रामीण दो वर्गों में पेयजल उपभोक्ताओं को बांटा है। दोनों क्षेत्रों में 1,21,50,192 रुपये की राशि के लंबित बिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा राशि है। ग्रामीण क्षेत्र में 69,88,027 राशि के बिल लंबित पड़े हुए हैं। शहरी क्षेत्र में 51,62,165 रुपये की राशि के बिल उपभोक्ताओं ने जमा नहीं कराए हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों में ऊना डिविजन नंबर वन के पेयजल बिलों की अदायगी सबसे ज्यादा है। इस डिविजन में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की राशि 50,54,011 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25,05,342 रुपये की राशि लंबित है। गगरेट डिविजन में शहरी 1,08,154, ग्रामीण में 3,33,749 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में थानाकलां 17,55,068 तथा अंब में 23,93,068 रुपये की राशि उपभोक्ताओं ने जल शक्ति विभाग के पास जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन


पेयजल बिल की लंबित राशि के जमा कराने को लेकर फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी इसमें जुुटे भी हुए हैं। उपभोक्ता भी समय पर अपनी लंबित एवं आगामी पेयजल बिल राशि को जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश कुमार धीमान, एसई, जल शक्ति विभाग ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed