फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Roparu village faces a major landslide threat, prompting the administration to evacuate the village.

Una News: रोपड़ू गांव में भूस्खलन का बड़ा खतरा, प्रशासन ने गांव खाली कराया

Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roparu village faces a major landslide threat, prompting the administration to evacuate the village.
ग्राम पंचायत सुराडी में रोपडू गांव के नजदीक पहाड़ी से गिरा मलबा व चट्टानें। संवाद
एक चट्टान ने गोशाला को किया जमींदोज, नौ घर करवाए खाली
विज्ञापन

कोटली के रोपडू गांव पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन से पैदा हुआ खतरा
पहाड़ी में आई दरारें, नेशनल हाईवे के कार्य के लिए की गई कटिंग बनी वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराड़ी में स्थित रोपड़ू गांव पर भूस्खलन का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें और मलबा गांव की ओर गिरने लगा है। पहाड़ी में दरारें आने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। एक विशालकाय चट्टान ने परम देव की गोशाला को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है। गोशाला में राशन और अन्य सामान रखा हुआ था, जो इस दुर्घटना में नष्ट हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव खाली करवा दिया। नौ परिवार फिलहाल अपने सगे-संबंधियों के घरों में शिफ्ट हो गए हैं। स्थानीय पंचायत भवन में भी उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत के रूप में दस-दस हजार रुपये प्रदान किए हैं। इसके अलावा चाय, परांठा और केला भी उपलब्ध कराया गया है। कोटली से रोपड़ू गांव के बीच एनएच निर्माण के लिए की गई कटिंग से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
भूस्खलन से प्रभावित मुख्य घरों में परम देव (कैंसर मरीज), कश्मीर सिंह, मनीराम, तेज सिंह और प्रकाश चंद शामिल हैं। परम देव के घर पर कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से गोशाला में उनका राशन और अन्य सामान रखा हुआ था, जो नष्ट हो गया।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी का बयान
गांव में नेशनल हाईवे निर्माण का कार्य गावन कंट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनप्रीत बाजवा ने बताया कि यह बहुत बड़ा भूस्खलन है और संभावित नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि वे सड़क को यातायात के लिए जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जगदीश चंद ने बताया कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह चुका है, जिससे पहाड़ी के नीचे स्थित 9 घरों को बड़ा खतरा है। तुरंत प्रभाव से इन घरों को खाली करवा दिया गया और उनकी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सड़क पर गिरे बड़े पत्थरों को हटाने के लिए भारी मशीनरी की आवश्यकता होगी। प्राथमिकता सड़क को जल्द बहाल करना है, जिसे एक-दो दिन में संभव बनाया जाएगा।

स्थानीय प्रतिक्रिया
पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिर रहा है, जिससे लोगों के घरों और गोशालाओं को खतरा है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया। राहत सामग्री और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। -पूर्व पंचायत प्रधान पूजा देवी

ग्राम पंचायत सुराडी में रोपडू गांव के नजदीक पहाड़ी से गिरा मलबा व चट्टानें। संवाद

ग्राम पंचायत सुराडी में रोपडू गांव के नजदीक पहाड़ी से गिरा मलबा व चट्टानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed