फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rohit Fauji, Rohtak, captured the big garden of Churudu Chhinj.

Una News: रोहित फौजी रोहतक ने चुरुडू छिंज की बड़ी माली पर किया कब्जा

Fri, 17 Oct 2025 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Rohit Fauji, Rohtak, captured the big garden of Churudu Chhinj.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत चुरुडू-बहेड़ी छिंज कमेटी ने वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में दूरदराज के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और दिनभर चले मुकाबलों में अखाड़े में जोरदार दांव पेच दिखाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही बड़ी माली की फाइनल भिड़ंत, जिसमें रोहित फौजी रोहतक और दीपा मल्लेवाल आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों के बीच कड़े संघर्ष के बाद रोहित फौजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपा मल्लेवाल को पटखनी दी और 71,000 रुपये की बड़ी माली पर कब्जा जमाया। विजेता रोहित फौजी को 41,000 रुपये नकद इनाम और उपविजेता दीपा मल्लेवाल को 31,000 रुपये की राशि दी गई। छोटी माली की प्रतियोगिता में सुमित खन्ना ने टिंकू रोहतक को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता सुमित को 23,000 रुपये और उपविजेता टिंकू को 18,000 रुपये नकद इनाम प्रदान किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed