फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   road

निर्माण से 30 दिन बाद ही उखड़ गई टारिंग

Sun, 02 Feb 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
road
एक माह पहले बनाई गई भारखड़-बल्ह-रेहड़े सड़क की टारिंग उखड़ी। - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। एक माह पहले सड़क पर की सोलिंग के साथ-साथ अगर टारिंग उखड़ने से ठेकेदार के साथ विभागीय लापरवाही भी उजागर हो गई है। भारखड़-बल्ह-रेहड़े सड़क की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों में ठेकेदार के साथ-साथ विभाग के प्रति भी रोष है। अगर निर्माण के एक बाद ही सड़क की यह दुर्दशा हो गई है तो बरसात में तो यह खड्ड में ही बदल जाएगी। क्षेत्र वासी प्रकाश चंद, पृथ्वी चंद, पुष्पा देवी, सुखदेव, बलदेव सिंह, सुभाष चंद, हरबंस लाल, दीप कुमार, नेहा कुमारी, धर्म चंद, शेर सिंह, जुल्फी राम, देव कुमार ने कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये से तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। निर्माण के एक माह बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ी शुरू हो गई। लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सड़क के निर्माण में उपयोग सामग्री की विभाग ने गुणवत्ता नहीं जांची। इससे नवनिर्मित सड़क उखड़ रही हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सड़क के उखड़ने के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मापदंडों के अनुरूप निर्माण पर ही करेंगे पेमेंट : एसडीओ
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शशिपाल धीमान का कहा कि मामला ध्यान में है। ठेकेदार को तभी पेमेंट की जाएगी जब सड़क की गुणवत्ता विभाग के मापदंडों के अनुरूप होगी। अन्यथा पेमेंट रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed