फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road construction will start soon in Kharoh: Vivek Sharma

खड़ोह में जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण : विवेक शर्मा

Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road construction will start soon in Kharoh: Vivek Sharma
निर्माण को लेकर विधायक ने मौके पर पहुंचकर जांची स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के खड़ोह क्षेत्र में लंबित सड़क निर्माण को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सड़क मार्ग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विधायक के इस दौरे से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर देखी गई, क्योंकि यह सड़क लंबे समय से स्थानीय जनता की प्रमुख मांग रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस सड़क निर्माण को लेकर अधिकतर किसानों ने अपनी भूमि विभाग के नाम कर दी है। उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से दी गई भूमि इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि डीहर क्षेत्र के लोगों की यह सड़क निर्माण की मांग वर्षों से चली आ रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और विशेषकर किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर शुरू किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed