फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   road accident

दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर घायल

Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
road accident
ऊना। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ऊना के तहत बहड़ाला में सुबह के समय स्विफ्ट कार नील गाय से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला पुलिस कर्मी और उसके पति को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी इंदु जो जिला नाहन में कार्यरत है, पति के साथ कार में सवार होकर ड्यूटी के लिए नाहन जा रही थी। बहड़ाला में गुलमोहर होटल के पास उनकी कार नील गाय के साथ टकरा गई। हादसे में महिला पुलिस कर्मी इंदू और उनके पति बलवीर सिंह को चोटें आई हैं। दोनों इलाज के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा पुलिस थाना अंब के तहत त्याई गांव के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बाइक चालक की पहचान गुलशन कुमार 33 निवासी गांव रिपोह तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार रात के समय अपने किसी काम से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में त्याई गांव के पास उसे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों हादसों में घायल लोगों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed