फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rising Crime in Himachal Masked Men Rob 35000 in Una Woman Mugged at Sickle-point in Mandi

हिमाचल में बढ़ता क्राइम: ऊना में नकाबपोशों ने गंडासा दिखा लूटे 35 हजार, मंडी में दराट दिखाकर महिला से छीनाझपटी

Sat, 25 Apr 2026 11:44 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 25 Apr 2026 11:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला ऊना में शराब ठेके पर नकाबपोश युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मंडी में थाना औट के तहत के सनोर घाटी के कनौज गांव में दराट दिखाकर महिला के कान से बालियां छीन लीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rising Crime in Himachal Masked Men Rob 35000 in Una Woman Mugged at Sickle-point in Mandi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय के त्यूड़ी बाजार में स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। चार अज्ञात युवक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और गंडासा दिखाकर सेल्समैन को धमकाते हुए करीब 35 हजार रुपये नकद, शराब की आठ बोतलें और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। वहीं पुलिस ने दो टीमें गठित करके पंजाब के लिए रवाना कर दी हैं। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार (35) निवासी गांव चनौर तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा ने बताया कि वीरवार रात करीब 10:45 बजे वह दुकान के अंदर दैनिक बिक्री का हिसाब कर रहा था। 

विज्ञापन


इसी दौरान चार युवक मुंह पर रुमाल बांधकर ठेके के बाहर रुके और बीयर कैन मांगने लगे। जैसे ही वह फ्रिज की ओर बढ़ा तो दो युवक अंदर घुस आए। इनमें से एक ने गंडासा उसकी गर्दन पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर पैसे पूछने लगा। दूसरे ने उसे जबरन कुर्सी पर बैठा दिया। इसी बीच तीसरा युवक अंदर आया और गल्ले से नकदी, शराब की बोतलें और मोबाइल लूट लिया। चौथा युवक खड़ा निगरानी करता रहा। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दराट दिखाकर महिला के कान से झपटी बालियां, भीड़ ने धरे आरोपी
थाना औट के तहत के सनोर घाटी के कनौज गांव में शुक्रवार महिला से लूटपाट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने दराट दिखाकर महिला के कान से बालियां छीन लीं और गाड़ी से सवार होकर भाग गए।  वारदात की सूचना क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही दूरी पर लोगों ने सड़क पर गाड़ियां लगाकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने अपने वाहन से इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने आरोपियों को धर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। दोनों आरोपियों को बाद में पुलिस के हवाले किया गया है और दोनों का जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। कनौज में शुक्रवार दोपहर के समय महिला सड़क किनारे खड़ी  थी।  इस दौरान दो युवक गाड़ी से उतरे और उन्होंने दराट दिखाकर महिला से छीनाझपटी की। 




ये भी पढ़ें- हिमाचल: लूटपाट कर भाग रहे आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, धारदार हथियार दिखाकर सोना लूटने के बाद भाग रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed