फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resource center to be built in Basal with Rs 5.50 crore: Virendra Kanwar

बसाल में 5.50 करोड़ से बनेगा संसाधन केंद्र : वीरेंद्र कंवर

Wed, 18 Aug 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Resource center to be built in Basal with Rs 5.50 crore: Virendra Kanwar
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर बसाल पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का शिलान्यास करते हुए - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल को शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बसाल में जिला पंचायत संसाधन केंद्र और लोक निर्माण विभाग उपमंडल कार्यालय का भवन 10 महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। वे बुधवार को बसाल पंचायत में लगभग 7 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। बसाल पंचायत में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रूप से जिला पंचायत संसाधन केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 22 कमरे, एक ट्रेनिंग हॉल, बैठक कक्ष और बड़ी पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय और एसडीओ आवास का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कहा कि जल्द ही बसाल में 85 लाख रुपये की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। बसाल में पीएचसी का निर्माण भी किया जा रहा है। कहा कि 1.50 करोड़ रुपये की लागत से टक्का में साइंस लैब बनाई जा रही है। इसी तर्ज पर बसाल में भी शीघ्र साइंस लैब बनाई जाएगी। कुटलहैड़ विधानसभा क्षेत्र में पशुपालकों के लिए 47.50 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी का ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 50 से 60 लीटर दूध देने वाली गाय भी रखी जाएंगी। मंत्री ने कहा कि बसाल में शीघ्र एसएमएस का कार्यालय भी खोला जाएगा। कहा कि समूर में डैम का निर्माण किया गया है इससे आसपास के गांवों की भूमि सिंचित होगी। उन्होंने बसाल पंचायत के वार्ड एक में महिला मंडल बनाने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडलाध्यक्ष भाजपा मास्टर तरसेम, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलराम बबलू, जिप सदस्य निशा भुल्लर, प्रधान नरेश, डीपीओ सरवण कुमार कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed