फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Reports will not be prepared by sitting in closed rooms; officials will visit the site.

Una News: बंद कमरों में बैठकर नहीं बनेगी रिपोर्ट, मौके पर जाएंगे अधिकारी

Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reports will not be prepared by sitting in closed rooms; officials will visit the site.
ऊना। अब कागजों पर प्रगति रिपोर्ट भेजने भर से अब काम नहीं चलेगा। जल शक्ति विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से चल रही योजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति पर सीधी निगरानी की व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

अब एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रत्येक योजना का हर माह संबंधित एसडीओ औचक निरीक्षण करेंगे जबकि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का निरीक्षण स्वयं अधिशासी अभियंता करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसे लेकर सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट कहा कि गया है कि परियोजनाओं की निगरानी के लिए एसडीओ और अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में िर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी अपने जिलाें या उपमंडल के दूरदराज के क्षेत्रों में रात्रि प्रवास पर भी जाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे। सरकार से निर्देश मिलने के बाद जल शक्ति विभाग ऊना के आलाधिकारियों ने कमर कस ली है।

वर्तमान में जल शक्ति विभाग की जिला में पांच करोड़ या इससे ऊपर की लागत की 15 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और एक करोड़ से अधिक लागत की करीब 30 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सरकार के निर्देश मिलने के बाद अधिशासी अभियंता और जिले के एसडीओ ने इन परियोजनाओं का निरीक्षण करने की योजना बनाना शुरू कर दिया है। सरकार ने विभाग की भूमि, भवन, मशीनरी की मैपिंग कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed