फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Reply sought from milk plant operator in Kuthera Jaswalan

Una News: कुठेड़ा जसवालां में मिल्क प्लांट संचालक से जवाब तलब

Thu, 21 Nov 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Reply sought from milk plant operator in Kuthera Jaswalan
कुठेड़ा जसवालां में लगाए मिल्क प्लांट में तैयार होते दूध उत्पाद। स्रोत ग्रामीण
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

प्लांट लगाने के मामले में कई अनियमितताएं सामने आईं, घरेलू बिजली, पानी के कनेक्शन से चला रहा था काम
पंचायत प्रधान ने नोटिस जारी कर दो दिन में मांगा जवाब
संचालक के रातोंरात सामान किया इधर-उधर
रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से संचालित हो रहे प्लांट पर लोग जता रहे आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। गगरेट क्षेत्र के कुठेड़ा जसवालां गांव में रिहायशी इलाके के बीचोबीच मिल्क प्लांट लगाने के मामले में कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। इस पर पंचायत प्रधान ने कड़ा संज्ञान लिया है और प्लांट संचालक को दो दिन का नोटिस जारी कर वास्तु स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। ऐसा न करने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि प्लांट संचालित करने वाला व्यक्ति पानी और बिजली के घरेलू कनेक्शन पर ही सारा काम चला रहा था। प्लांट की गतिविधियों की खबर प्रकाशित होने के बाद आरोपी ने अन्य प्रतिबंधित सामान भी रातोंरात इधर-उधर कर दिया है। यही नहीं पंचायत की सहमति से संचालक को एक गड्ढा भी बनवाकर दिया गया था, जिसमें वह प्लांट का पानी फेंके। इसके बावजूद संचालक ने पानी को गांव के मुख्य रास्ते में अवैध तरीके से प्रवाहित किया। इससे आसपास की आबादी बीमारियों की चपेट में आ रही है। ग्रामीणों ने इस बारे में शिकायत पत्र पंचायत प्रधान को भी सौंपा है। वहीं, पंचायत ने भी स्वीकार किया कि प्लांट संचालक के पास बिजली और पानी का कोई कॉमर्शियल कनेक्शन नहीं है। कुठेड़ा जसवालां के वार्ड-6 की निवासी निर्जला कुमार, पूनम कुमारी पत्नी परवीन कुमार, ज्योति बाला, मनीश कुमार, स्नेहलता, चंचला देवी, त्रिशला देवी, कांता देनी, जोगिंद्र सिंह, मीना रानी, ऊषा रानी, जसविंदर सिंह, अजय कुमार सहित अन्य ने इसकी शिकायत की थी। एक शिकायत शिमला व 1100 नंबर पर भी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट संचालक भजन लाल उन्हें धमकी देता है कि मैं ऐसे ही करूंगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान कुठेड़ा जसवालां से भी शिकायत की। उधर, कुठेड़ा जसवालां पंचायत के प्रधान मुनिंद्र कुमार रिक्की ने बताया कि प्लांट संचालक से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसे लेकर एक नोटिस भी उसे जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत अपने स्तर पर कार्य कर रही है। अवैध गतिविधियों को बंद करवाया जाएगा ताकि ग्रामीण स्वच्छ परिवेश में रह पाएं।

कोट्स
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के क्षेत्रीय अधिकारी ई. प्रवीण कुमार ने बताया कि कुठेड़ा जसवालां गांव में जल्द प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम निरीक्षण करने जाएगी। जो भी अवैध गतिविधियां होंगी, उस पर नकेल कसेंगे ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed