{"_id":"68c4088989fa5171570087a2","slug":"repair-of-amb-andaura-station-road-started-passengers-got-relief-una-news-c-93-1-una1017-165224-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब-अंदौरा स्टेशन मार्ग की मरम्मत शुरू, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब-अंदौरा स्टेशन मार्ग की मरम्मत शुरू, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
हरकत में आया विभाग, हजारों लोगों को मिली गड्ढों से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते की बदहाली को देखते हुए विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से गड्ढ़ों और टूटी सड़क से परेशान यात्रियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान क्षेत्र की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा था। अब मौसम साफ रहने पर मरम्मत कार्य गति पकड़ रहा है।
अंब चौक से 200 मीटर दूर धंसी सड़क की मरम्मत शुरू
अंब चौक से करीब 200 मीटर दूर स्कूल खेल मैदान के पास धंस रही मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। सड़क की खोदाई कर पानी की निकासी के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। इस सड़क का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्य आरंभ कर दिया। टैक्सी चालक बलराम शर्मा और व्यापारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि रोजाना हजारों लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में कार्य पूरा होने पर सभी को बड़ी राहत मिलेगी।