फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief to farmers from rain, suitable time for sowing of cash crops

Una News: बारिश से किसानों को राहत, नगदी फसल की बिजाई का उपयुक्त समय

Wed, 07 May 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Relief to farmers from rain, suitable time for sowing of cash crops
अगेती मक्की के साथ हरी सब्जियों की बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी
विज्ञापन

किसानों को बिजाई से पहले नहीं करनी पड़ेगी सिंचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। किसान इस समय अगेती मक्की और हरी सब्जियों की बिजाई कर रहे हैं। ऐसे समय में बारिश का होना फसलों के लिए वरदान से कम नहीं। हालांकि, किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 700 हेक्टेयर में अगेती मक्की की बिजाई होती है। इसके अलावा करीब 500 हेक्टेयर में हरी सब्जियां तैयार होती हैं। हरी सब्जियों में भिंडी, बैंगन, घीया, कद्दू, खीरा सहित अन्य नगदी फसलें शामिल हैं। यह फसलें केवल सिंचाई सुविधा वाले इलाकों में तैयार होती हैं। वर्तमान में फसल बिजाई का समय है। कई स्थानों पर किसानों ने बिजाई कर दी। कहीं तैयारी चल रही। ऐसे समय में बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। हालांकि, बुधवार को तेज बारिश देखने को नहीं मिली। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 11:00 बजे तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा। जिले में बीते कुछ दिन से मौसम लगातार खराब चल रहा है। इससे जहां गेहूं की कटाई में परेशानी हुई तो नई फसलों की बिजाई में राहत मिली है।
गेहूं की कटाई लगभग पूरी, कुछेक स्थानों पर नुकसान

जिला में गेहूं की कटाई लगभग पूरी है। केवल कुछेक स्थानों पर फसल को समेटा जा रहा है। ऐसे स्थानों में बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ी है। गेहूं की फसल की बिक्री जोरों पर है। किसानों को 2425 से लेकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक फसल की कीमत मिल रही। अधिकतर किसान निजी व्यापारियों को फसल बेच रहे हैं।
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि फसलों की बिजाई से पहले जमीन में उपयुक्त नमी होना जरूरी है। बारिश होने से जमीन की यह आवश्यकता पूरी हुई है। अगेती मक्की और हरी सब्जियों की बिजाई के लिए यह उपयुक्त समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed