{"_id":"6a3ecda1d9e69643270cbea6","slug":"records-sought-of-teachers-holding-diplomas-from-the-hindi-sahitya-sammelan-una-news-c-93-1-ssml1048-196459-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिंदी साहित्य सम्मेलन से डिप्लोमा प्राप्त शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिंदी साहित्य सम्मेलन से डिप्लोमा प्राप्त शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड
Sat, 27 Jun 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा उपनिदेशकों से हिंदी साहित्य सम्मेलन संस्था से डिप्लोमा प्राप्त करने वाले शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में निदेशालय ने पत्र जारी कर आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे सभी सीएंडवी शिक्षकों का विवरण मांगा गया है, जिन्होंने हिंदी साहित्य सम्मेलन संस्था से डिप्लोमा प्राप्त किया है या समय-समय पर यह उपाधि हासिल की और वर्तमान में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित शिक्षकों का पूरा विवरण सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की आवश्यक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। निदेशालय ने जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने को कहा है। इसमें शिक्षक का नाम, पद, वर्तमान विद्यालय, डिप्लोमा प्राप्त करने की तिथि तथा विभाग में कब से कार्यरत हैं, जैसी जानकारी शामिल होगी।
उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने भी इस संबंध में जिला के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि यदि उनके विद्यालय में हिंदी साहित्य सम्मेलन से डिप्लोमा प्राप्त कोई शिक्षक कार्यरत है तो उसका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय पर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जा सके।