फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ration distribution begins at the sub-depot in Barian, 240 cardholders will benefit.

Una News: बैरियां में उप डिपो से राशन वितरण शुरू, 240 कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Fri, 13 Feb 2026 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution begins at the sub-depot in Barian, 240 cardholders will benefit.
उप डिपो सप्ताह में दो दिन वीरवार और शुक्रवार को खोला जाएगा
विज्ञापन


बैरियां में उप डिपो शुरू, 240 राशनकार्ड धारकों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी

चकसराय (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 17 जनवरी को स्थापित उप डिपो से शुक्रवार से ग्रामीणों को राशन उपलब्ध होना शुरू हो गया। इस उप डिपो के शुरू होने से पंचायत के तीन, चार और पांच वार्डों के लगभग 240 राशनकार्ड धारकों को सीधा लाभ मिल रहा है।
कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि उप डिपो सप्ताह में वीरवार और शुक्रवार को खोला जाएगा ताकि सभी कार्डधारकों को व्यवस्थित रूप से राशन मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले महीने का राशन भी दिया जाएगा, इसलिए दो माह का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। पात्र परिवारों को दो-दो दालें, दो-दो तेल के पैकेट, चीनी, आटा और चावल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कहा कि उप डिपो खुलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। पहले राशन लेने के लिए लगभग दो किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब गांव में ही सुविधा मिलने से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की प्रतिक्रिया


बैरियां की निवासी रजनी बाला ने कहा कि उप डिपो खुलने से हमें बहुत खुशी हुई। पहले राशन लेने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब गांव में ही राशन मिलने से समय की बचत हो रही है और घर के कामकाज में भी आसानी हो गई है।


नरेश कुमारी ने बताया कि दो माह का राशन एक साथ मिलने से हमारे परिवार को राहत मिली है। गांव में उप डिपो खुलना बहुत अच्छा कदम है और इससे खासकर महिलाओं को बड़ी सुविधा मिली है। हम आशा करते हैं कि आगे भी राशन की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed