फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ransom case: Responsibility handed over to Bangana police station in-charge along with cyber cell

फिरौती मामला : साइबर सेल के साथ बंगाणा थाना प्रभारी को सौंपा जिम्मा

Tue, 15 Apr 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ransom case: Responsibility handed over to Bangana police station in-charge along with cyber cell
सामाजिक संगठनों ने धमकी की कड़ी निंदा की, सुरक्षा की मांग तेज
विज्ञापन

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी को लेकर प्रशासन सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर जान से मारने और अगवा करने की धमकी के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। मामला साइबर सेल के साथ बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी को सौंपा है। साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है। कॉल करने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी धर्मेंद्र बताया। जबकि, ट्रू कॉलर पर उसका नाम इरफान खान दिखा। इससे मामला और भी संदेहास्पद हो गया है। इस धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री के समर्थकों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस धमकी की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा की मांग तेज कर दी है। कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक चरणजीत शर्मा, किसान मोर्चा के सचिव मदन राणा, मास्टर रमेश शर्मा, राजेंद्र रिंकू, राम सिंह और सुनील शारदा सहित सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन से कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वीरेंद्र कंवर ने वर्षों तक जनसेवा की है और अब उन्हें सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग सरकार और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed