फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ranjana stood first in the eyelid and chair race in the mehndi competition.

Una News: मेहंदी प्रतियोगिता में पलक और कुर्सी दौड़ में रंजना प्रथम

Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ranjana stood first in the eyelid and chair race in the mehndi competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी के नेतृत्व में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच ने उपमंडल बंगाणा के धुंदला, धतोल पंचायत और लठियाणी पटवार सर्कल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वहां आयोजित किया जा रहा है। जहां पर पिछले पांच साल में कम वोटिंग हुई। मतदाताओं से चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने इस नाटक के माध्यम से एक जागरूक नागरिक होने तथा लोकतंत्र में उसकी भूमिका को भी परिभाषित कर किया। प्रो. सिकंदर नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान किया गया। कार्यक्रम के दौरान धतोल पंचायत में मेंहदी, कुर्सी दौड़ और चमच दौड़ प्रतियोगिता करवाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक ने, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंजना ने, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी ने प्राप्त किया। लठियाणी पटवार सर्किल में मेहंदी प्रतियोगिता व कुर्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed