फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rakesh Kalia won from Gagret by 8,487 votes and Vivek Sharma won from Kutlahar by 5,356 votes.

Una News: गगरेट से राकेश कालिया 8,487 मतों और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा 5,356 मतों से जीते

Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Kalia won from Gagret by 8,487 votes and Vivek Sharma won from Kutlahar by 5,356 votes.
ऊना। ऊना जिला में दो विधानसभा उपचुनाव-2024 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरांत गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने गगरेट के परिणामों की घोषणा की। गगरेट विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया विजय रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा को 8,487 मतों से पराजित किया। राकेश कालिया को 35,768 मत प्राप्त हुए, जबकि चैतन्य शर्मा को 27,281 मत मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी अमित वशिष्ट को 570 मत, अशोक सौंखला को 323 मत और मनोहर लाल शर्मा को 288 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा के पक्ष में 606 मत मिले।
विज्ञापन

वहीं कुटलैहड़ के चुनावी परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने की। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक शर्मा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 5,356 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को 36,853 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 31,497 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चंचल सिंह को 300 मत, राजीव शर्मा को 234 मत और नोटा के पक्ष में 341 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed