फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajkumar Pathania was made media co-convenor

Una News: राजकुमार पठानिया को बनाया मीडिया सह संयोजक

Sun, 31 Aug 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Pathania was made media co-convenor
ऊना। भाजपा ऊना के पूर्व महामंत्री राजकुमार पठानिया को प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने राज्य टीम में मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। जिला भाजपा नेतृत्व ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार पठानिया एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को मीडिया क्षेत्र में अपनी नीतियों और विचारधारा को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री पहु लाल भारद्वाज, लखवीर लखी, पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, मनोहर लाल शर्मा, बलराम बब्लू, हरपाल सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि राजकुमार पठानिया संगठन की भावी रणनीति को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed