फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain washes away farmers' hard work; potato sowing affected.

Una News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, आलू की बिजाई प्रभावित

Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rain washes away farmers' hard work; potato sowing affected.
किसान गुरमेल सिंह,  बैरियां।
खेतों में अधिक नमी होने से बिजाई के लिए किसानों को अब करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को मिट्टी भुरभुरी अवस्था में आने पर बिजाई करने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। जिला ऊना में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तेज बारिश ने आलू की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शनिवार को किसानों ने आलू की बिजाई के लिए खेतों की जुताई कर उन्हें तैयार किया था, लेकिन सुबह हुई जोरदार बारिश से कई खेतों में पानी भर गया। इससे अब किसानों को खेतों के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में जरूरत से अधिक नमी हो गई है।
ऐसे में तुरंत आलू की बिजाई करने से बीज के खराब होने का खतरा बना रहता है। किसानों के अनुसार यदि अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहता है और अच्छी धूप निकलती है, तभी खेतों की नमी कम होने के बाद आलू की बिजाई शुरू हो सकेगी। वहीं कृषि प्रसार अधिकारी चंदन कुमार शर्मा ने बताया कि आलू की बिजाई के लिए खेतों में उचित नमी होना जरूरी है, लेकिन अत्यधिक नमी में बिजाई करना उचित नहीं है। बारिश के बाद किसानों को खेत की स्थिति देखकर ही बिजाई करनी चाहिए। जब खेत की अतिरिक्त नमी निकल जाए और मिट्टी भुरभुरी अवस्था में आ जाए, तभी आलू की बिजाई करना बेहतर रहेगा। इससे बीज के सड़ने और फसल के प्रभावित होने की संभावना कम होगी।
विज्ञापन


बॉक्स
आलू की बिजाई के लिए खेत पहले ही तैयार कर लिए थे। शनिवार को खेतों की जुताई पूरी कर दी गई थी, लेकिन रविवार सुबह हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। अब खेत सूखने तक बिजाई का काम रोकना पड़ेगा। -किसान गुरमेल सिंह, बैरियां
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
आलू की बिजाई के लिए खेत तैयार थे और अब बीज डालने की तैयारी थी। इस बीच अचानक हुई बारिश से खेतों में काफी नमी हो गई है। यदि मौसम तीन-चार दिन साफ रहा तो धूप लगने के बाद ही खेत बिजाई के योग्य हो पाएंगे। -किसान सुभाष चंद, बैरियां

किसान गुरमेल सिंह,  बैरियां।

किसान गुरमेल सिंह,  बैरियां।

किसान गुरमेल सिंह,  बैरियां।

किसान गुरमेल सिंह,  बैरियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed