फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Queues of devotees at Sadashiv Dhyunsar Mahadev Temple

Una News: सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में लगी भक्तों की कतारें

Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Queues of devotees at Sadashiv Dhyunsar Mahadev Temple
सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहडा में महादेव की पिड़ी पर जल चढाते हुए ​शिव भक्त।स्रोत स्वयं
सावन माह में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर, तलमेहड़ा में सावन माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। दोपहर तक मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मुख्य द्वार तक पहुंच गईं और दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की रौनक बनी रही। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु सच्चे मन से शिव की आराधना करते हैं और जलाभिषेक करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन के प्रत्येक रविवार की रात मंदिर में विशाल जागरण और सोमवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। साथ ही मंदिर के आसपास लंगर भी लगाए जाते हैं, जिससे भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने की सुविधा मिलती है। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी भक्तों से स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान भी किया। पुजारी राकेश शर्मा ने आगे बताया कि सावन के पहले रविवार को सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला आरंभ हो गया था और भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में दर्शन के लिए लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed