{"_id":"689605fda71c7d90800f2598","slug":"questions-are-being-raised-on-daulatpur-hospitals-krasna-lab-una-news-c-93-1-ssml1047-161706-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर अस्पताल की क्रस्ना लैब पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर अस्पताल की क्रस्ना लैब पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
मरीजों की रिपोर्ट में भारी अंतर, निजी लैब में टेस्ट करवाने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में विशेष करार के तहत स्थापित क्रस्ना लैब पर मरीजों की रिपोर्ट में भारी अंतर और देरी के आरोप लग रहे हैं। आपातकाल में भी रिपोर्ट आने में दो दिन लगने से इलाज में बाधा आ रही है। हाल ही में भर्ती एक मरीज की ब्लड रिपोर्ट में एक दिन के अंतर में ही खून और प्लेटलेट्स के स्तर में बड़ा फर्क पाया गया। ऐसी शिकायतें पिछले कई दिनों से मिल रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अस्पताल प्रशासन ने यह मुद्दा एसडीएम और खंड स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष भी उठाया है। प्रभारी डॉ. संदीप नरूला ने बताया कि समस्या की लिखित शिकायत क्रस्ना और उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।