{"_id":"56eaa8c74f1c1bc3158b459a","slug":"qrt-will-keep-eyes-in-mairi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी मेले में गड़बड़ी पर तुरंत होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड़ी मेले में गड़बड़ी पर तुरंत होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 17 Mar 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह में चल रहे होला मोहल्ला मेले के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चार क्यूआरटी का गठन किया है। ये टीमें विभिन्न स्तर पर यहां की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी। भिखारियों से कड़ाई से निपटने के लिए क्यूआरटी को चार वाहन मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
16 से 26 मार्च तक मनाए जा रहे मेले के सफल आयोजन को लेकर एडीएम एवं मेला अधिकारी राजेश कुमार मारिया ने अधिकारियों के साथ किए प्रबंधों की समीक्षा की तथा मेला क्षेत्र का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी मदन लाल कौशल, एसडीएम सुनील वर्मा, डीएसपी जितेंद्र चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मेला अधिकारी एवं एडीएम राजेश कुमार मारिया ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। मेले के दौरान पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेला अवधि के दौरान स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने के दृष्टिगत पंचायत समिति की ओर से 150 अस्थायी शौचालय स्थापित करने के अतिरिक्त दो सौ सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान रात्रि दस से प्रात: छह बजे तक लाउड स्पीकर चलाने की पूर्णतया मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र में डूने पत्तल का प्रयोग, दीवान लगाने, ढोल नगाड़ा बजाने, करतब दिखाने तथा आग्रेय अस्त्र लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
टैक्टर-ट्रालियों पर सवारी को लेकर सख्त हुआ प्रशासन
एडीएम ने बताया कि मेले के दौरान ट्रकों, ट्रालों, ट्रैक्टर तथा ट्रालियों में सवारियों को ढोने की अनुमति नहीं होगी। इसके बारे में उच्चतम न्यायालय के आदेशों तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बैरियर पर वाहनों की चैकिंग की जाएगी। मेला अवधि के दौरान तीन क्रेन भी लगाए गए हैं, जिससे वाहन के खराब होने की स्थिति में यातायात बाधित न हो। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंजी साहिब में ताकतवर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे यहां किसी प्रकार की धक्का-मुक्की न हो सके। मेले के दौरान ज्यादा भीड़ होने पर सभी सुरक्षा कर्मी असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें। इसके अलावा उन्होंने चरण गंगा
में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।