फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjabi star singer Mankirt Aulakh will spread the magic of his voice

Una News: पंजाबी स्टार गायक मनकीरत औलख बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

Fri, 25 Apr 2025 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Punjabi star singer Mankirt Aulakh will spread the magic of his voice
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का राज्यपाल 27 को करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

नशा निवारण रहेगा उत्सव का थीम, शोभा यात्रा से होगा आगाज
27 से 29 अप्रैल तक कांगड़ मैदान में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक उपमंडल हरोली के कांगड़ मैदान में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन का शुभारंभ 27 अप्रैल को शाम 5 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। उत्सव का थीम नशा निवारण निर्धारित किया है। इसके तहत नशा मुक्त ऊना, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त ऊना एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष जतिन लाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कांगड़ मैदान से करेंगे। शोभायात्रा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी कॉलेज हरोली से आरंभ होकर कांगड़ मैदान तक जाएगी।

इसमें स्वयं सहायता समूह, स्कूली छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल और विभिन्न संस्थाएं भाग लेंगी और नशे को न, ज़िंदगी को हां...का संदेश दिया जाएगा। 28 अप्रैल मध्य दिवस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि 29 अप्रैल को समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तीन दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। स्थानीय व हिमाचली कलाकारों को विशेष मंच दिया जाएगा। 28 अप्रैल की संध्या हिमाचली नाइट के रूप में मनाई जाएगी। साथ ही उत्सव में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। 27 अप्रैल को पंजाबी स्टार गायक मनकीरत औलख अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरेंगे। सुप्रसिद्ध हिमाचली गायक कुमार साहिल और अर्शप्रीत भी 27 को अपनी मधुर प्रस्तुति से रंग जमाएंगे। 28 अप्रैल को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और अनुज शर्मा और सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज व अन्य कलाकार हिमाचली संस्कृति की महक बिखेरेंगे। 29 अप्रैल को स्टार पंजाबी गायक गैरी संधू और जसबीर जस्सी पंजाबी संस्कृति का रंग जमाएंगे। उत्सव के दौरान छिंज, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकशी, मटका दौड़ जैसी पारंपरिक खेल स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed