फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab Roadways bus collided with the school boundary wall, children narrowly escaped

Una News: स्कूल की चहारदीवारी से टकराई पंजाब रोडवेज की बस, बच्चे बाल-बाल बचे

Tue, 09 Sep 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways bus collided with the school boundary wall, children narrowly escaped
भरवाईं (ऊना)। मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सिद्ध चलेड़ स्कूल की चहारदीवारी से जा टकराई। तेज रफ्तार में हुई इस घटना के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि स्कूली बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही स्कूल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सीधे स्कूल की चहादीवारी से जा टकराई जिससे दीवार का हिस्सा ढह गया और सड़क पर मलबा बिखर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed