फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab CM is working at the behest of AAP supremo: Dr. Subhash

पंजाब के मुख्यमंत्री आप सुप्रीमो के इशारे पर कर रहे काम : डाॅ. सुभाष

Sun, 23 Mar 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM is working at the behest of AAP supremo: Dr. Subhash
बोले- पंजाब की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम से लोगों में चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डाॅ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों से जो घटनाक्रम पंजाब की राजनीति में चल रहा है उससे लोगों में चिंता पैदा हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मनीष सिसोदिया को प्रभारी और सतिंद्र जैन को सह-प्रभारी बनाया है। उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आम आदमी पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप ने चोर दरवाजे से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को रिमोट से चलाने की तैयारी कर ली है। वैसे तो पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आप सुप्रीमो केजरीवाल को पंजाब के हेलीकाप्टर से देश का भ्रमण करवा रहे हैं और उनके इशारे पर चल रहे हैं। अब तो दिल्ली के आप नेता खुद पंजाब में बैठकर सरकार चलाने की तैयारी कर चुके हैं। इन बातों का उल्लेख पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने नंगल के शक्ति सदन में प्रेस वार्ता दौरान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। जिन लोगों को हमने वोट डालकर नुमाइंदा चुना था, वे कार्य करने के बजाए अब दिल्ली में कथित भ्रष्टाचार कर आए नेताओं को पंजाब में प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर थोपा जा रहा है, वह हमारा क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed