{"_id":"6a3ada495c0b4cda7a001f19","slug":"public-works-minister-vikramaditya-singh-will-inaugurate-the-piplu-fair-una-news-c-93-1-una1002-196183-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभ
Wed, 24 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 जून को जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का शुभारंभ करेंगे। निर्जला एकादशी के अवसर पर 24 से 26 जून तक भगवान श्री नरसिंह मंदिर, पिपलू में आयोजित होने वाले इस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के तहत 26 जून को बंगाणा के भलेत में कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
उपमंडलाधिकारी बंगाणा एवं मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल ने बताया कि मेले के शुभारंभ अवसर पर 24 जून को सुबह 10 बजे बंगाणा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल होंगे। इसके उपरांत वह पिपलू स्थित भगवान श्री नरसिंह देव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण की रस्म के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां तथा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्माने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है।