फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public toilet will be built near District Ayurvedic Hospital

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप बनेगा सार्वजनिक शौचालय

Fri, 20 Dec 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Public toilet will be built near District Ayurvedic Hospital
शौचालय स्थापित करने के लिए परिषद ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन


पहले से बने शौचालयों की भी होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर परिषद की ओर से शहर में स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पहले से बने शौचालयों की भी मरम्मत की जाएगी। इसे लेकर नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर ली है। टेंडर प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी हो जाएगी। इसके बाद धरातल पर नगर परिषद की तरफ से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप जल्द ही एक शौचालय का निर्माण होगा। इससे मुख्य बाजार सहित यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। बाजार में लोगों का काफी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में लोगों को सुविधा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में क्षेत्र में शौचालय न होने के चलते लोगों को एमसी पार्क के समीप या फिर आईएसबीटी ऊना का रुख करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है। जल्द शौचालय का निर्माण शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। दूसरी तरफ शहर के वार्ड आठ और वार्ड पंच में बने शौचालयों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए करीब तीन लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ऊना ललित कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप शौचालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके अलावा कई पुराने शौचालयों की भी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए भी प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed