फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh
गगरेट (ऊना)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध किया है। इस बारे में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार घनारी रोहित कंवर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदुओं पर अत्याचारों को रोकने, उन्हें सुरक्षा, न्याय और मुआवजा देने की मांग उठाई है। जिला बजरंग दल संयोजक उदय ठाकुर ने कहा कि जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है तब से पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान 22 से अधिक जिलों में हिंसा की घटनाएं हुईं और करीब 150 दुर्गा पूजा पंडाल अपवित्र कर तहस नहस किए गए। वहीं, उपद्रवियों ने कई हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश की सरकार पर दबाव बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बांग्लादेश सरकार आरोपियों को कड़ी सजा दें। इस अवसर पर जिला बजरंग दल जिला सहमंत्री संदीप शर्मा, प्रखंड गगरेट के अध्यक्ष अमन पुरी, बजरंग दल संयोजक प्रखंड गगरेट राहुल ठाकुर, प्रखंड मंत्री गगरेट पवन डडवाल, प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल विनोद सूद, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री अंब कपिल सूद, बजरंग दल सहसंयोजक प्रखंड शशि राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed