फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Proposal sent again for setting up blood component separation machine

Una News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए फिर भेजा प्रस्ताव

Fri, 27 Feb 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Feb 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent again for setting up blood component separation machine
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक बार फिर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। मशीन के स्थापित होने से खून से प्लेटलेट अलग करने और उसे मरीज को चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को मशीन स्थापित करने का आश्वासन दिया है। इस सुविधा को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंधन को मशीन स्थापित करने के लिए आश्वासन दिया है। अस्पताल में मशीन स्थापित होने से मरीजों को ब्लड प्लेटलेट व प्लाज्मा चढ़ाने के लिए पंजाब के रोपड़, होशियारपुर और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में मरीजों को उपचार के दौरान प्लेटलेट कम होने के कारण इसे चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिले के सरकारी अस्पतालों में इसे लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्लेटलेट चढ़ाने को लेकर उपयुक्त मशीन न होने का हवाला देकर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। डेंगू, मलेरिया के मरीजों को कई बार प्लेटलेट की मात्रा 25,000 के नीचे जाने के बाद इसकी जरूरत पड़ती है। अगर यह सुविधा क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होती है तो जिले भर से उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है। आगामी प्रक्रिया विभाग के स्तर पर ही पूरी की जानी है।
-डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed