फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Private electric buses will run on two routes from December

Una News: दिसंबर से दो रूटों पर दौड़ेंगी निजी इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 10 Sep 2024 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Private electric buses will run on two routes from December
ऊना। ग्रीन हिमाचल अभियान के तहत जिले में दिसंबर में निजी इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ेंगी। इस प्रक्रिया के तहत देर से ही सही, परिवहन निदेशालय में चयनित किए गए दस संचालकों के दस्तावेज आगामी प्रक्रिया के लिए मंगवा लिए गए हैं। काफी समय से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही थी लेकिन विभाग ने अब इसे लेकर कवायद तेज कर दी है। जिले में निजी ऑपरेटर भी अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेंगे। निजी बस ऑपरेटरों को बसों के रूट आवंटित किए जाएंगे। इस कड़ी में ऊना से चिंतपूर्णी और ऊना से बद्दी के लिए निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रूट आवंटित होंगे। बसें चलाने के लिए निजी ऑपरेटरों ने ऑनलाइन आवेदन कर रखा था। ग्रीन हिमाचल मुहिम के तहत परिवहन विभाग आगामी समय में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर कार्य कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ से निजी बस संचालकों को इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए प्रेरित करने को इस योजना का संचालन किया जा रहा है। विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करवाएगा। इसके बाद अगर निजी स्तर पर दो से अधिक बसों को चलाने की मांग आती है तो संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। निजी स्तर पर चलने वाली ये बसें 32 सीटर की होंगी। वर्तमान में एचआरटीसी ऊना की तरफ से इलेक्ट्रिक टैक्सी राइड विद प्राइड की सुविधा जिला मुख्यालय में मिल रही है।
विज्ञापन


जिले में निजी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवेदन करने वाले दस संचालकों का ब्योरा उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि दिसंबर तक दो रूटों पर इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ये बसें ऊना से चिंतपूर्णी और ऊना से बद्दी रूटों पर चलेंगी। -अशोक कुमार कलसी, आरटीओ ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed