फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Principal's promotion list will be released soon, CM assures

Una News: जल्द जारी होगी प्राचार्य की पदोन्नति सूची, सीएम ने दिया भरोसा

Tue, 17 Jun 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
Principal's promotion list will be released soon, CM assures
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ (एचपीएसएलए) की ऊना इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान संघ ने प्रवक्ता वर्ग से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिनमें पदोन्नति, डीए की अधिसूचना और स्थानांतरण नीति के विषय उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एचपीएसएलए ऊना के जिला अध्यक्ष शशि सैणी ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए शिक्षक समुदाय की आशाओं और अपेक्षाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और प्राचार्य पद की पदोन्नति सूची को शीघ्र जारी करने का स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सरकार शिक्षकों के भविष्य व मनोबल को लेकर पूरी तरह संजीदा है। वहीं लंबित महंगाई भत्ता की अधिसूचना को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कुछ समय लग सकता है। शशि सैणी ने बताया कि सबसे अहम चर्चा स्थानांतरण नीति में लागू 30 किलोमीटर की बाध्यता को लेकर हुई। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए कि सरकार इस नीति की व्यवहारिकता को दोबारा परखेगी और शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी संशोधन पर विचार किया जाएगा। सीएम से भेंट के उपरांत मीडिया से बात करते हुए शशि सैणी ने कहा कि यह सिर्फ एक मांगों की सूची नहीं थी, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, भविष्य और सेवा से जुड़ा संवाद था। मुख्यमंत्री ने बात सुनी। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शिक्षकों के हित में बड़े निर्णय देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर एचपीएसएलए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार, वित्त सचिव रामकुमार ,वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कौशल ,राजीव शर्मा, विक्रम मेहता, राकेश मल्होत्रा, विकास रतन, राजेश बंसल ,संजीव धीमान, यशपाल धीमान, विपिन शर्मा, मनीष अग्रवाल, राजपाल राणा, रवि, प्रविता, नेहा दीपक चंदेल, राजीव कुमार, तेजिंदर कुमारी, सुरेंद्र कुमार, राजेश सैनी, संदीप सैनी, वंदना सूद, जितेंद्र कुमार, सुरेश परमार, अनुज शर्मा, केहर सिंह भैंस इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed