फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Principal honored promising players in Una College

Una News: ऊना महाविद्यालय में प्राचार्य ने होनहार खिलाड़ी किए सम्मानित

Thu, 28 Nov 2024 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Principal honored promising players in Una College
ऊना कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन कर लौटे ​खिलाडियों का स्वागत करते के बाद स्
हाॅकी, एथलीट और बाॅक्सिंग के खिलाड़ी रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले सभी खिलाड़ियों को बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सम्मानित किया। बीते दिनों राजकीय महाविद्यालय चंबा में महाविद्यालय की हॉकी टीम (पुरुष वर्ग) ने अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी को 6-4 से हराया था। हॉकी टीम (महिला वर्ग) ने प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय की महिला बॉक्सर कंचन कुमारी ने सुंदरनगर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक, हमीरपुर में हुई एथलीट प्रतियोगिता में महाविद्यालय की रेणुका ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। उर्मिला ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक, भारती ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक एवं 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक, स्वाति ने 400 मीटर रिले दौड़ और 1000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। निधि ठाकुर ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत व 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य, अंकिता ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य एवं 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए, जबकि लंबीकूद प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया है। सुशांत पाहिक ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी को प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि केवल महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, कोच व महाविद्यालय के खेल प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed