फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   President and Vice-President of Gagret Nagar Panchayat take oath of office.

Una News: गगरेट नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली पद की शपथ

Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
President and Vice-President of Gagret Nagar Panchayat take oath of office.
गगरेट नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाते हुए एसडीएम सौमिल गौतम । संवाद
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू ठाकुर और उपाध्यक्ष विकास कालिया ने वीरवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम सौमिल गौतम ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष मंजू ठाकुर और उपाध्यक्ष विकास कालिया ने कहा कि गगरेट नगर का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गगरेट को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नगर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों रात के समय आने-जाने में सुविधा हो। उन्होंने बताया कि गगरेट बस अड्डे पर लंबे समय से बंद पड़ा फाउंटेन भी जल्द चालू करवाया जाएगा। इसके अलावा जिन स्थानों पर नए रास्तों का निर्माण किया जाना है या मौजूदा रास्तों की मरम्मत आवश्यक है उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed