फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparation for commercial level cultivation of dragon fruit in the district

जिले में ड्रैगन फ्रूट की व्यवसायिक स्तर पर खेती की तैयारी

Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation for commercial level cultivation of dragon fruit in the district
अंब उपमंडल के टकारला गांव में तैयार की गई ड्रैगन फ्रूट की फसल। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में अब व्यावसायिक स्तर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती की तैयारी चल रही है। यह खेती मनरेगा के तहत होगी। जिले के दो किसानों की ओर से ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती के बाद अब अन्य छोटे और मध्यम किसानों को भी इस खेती से जोड़ा जा रहा है।
जिला के अंब और बंगाणा उपमंडल में मनरेगा के तहत 80 किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के साथ जोड़ने का काम चल रहा है। फिलहाल बंगाणा उपमंडल के 24 किसानों को 24 लाख रुपये मनरेगा के तहत स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत किसान ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन के लिए खेत को तैयार करने के अलावा प्लांटेशन मटीरियल, ट्रेलिस सिस्टम (खंभेनुमा स्ट्रक्चर) बनाया जा सकता है। करीब 16 हेक्टेयर भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर इसे व्यावसायिक स्तर पर ले जाया जाएगा। इससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। इसी के साथ मार्केट में भी इस फल की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिले में दो किसान मुश्ताक और रेवा ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। इनके सफल परिणाम देखने को मिले हैं। जिले में ड्रैगन फ्रूट को मनरेगा के साथ जोड़ा गया है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेेंगे। बता दें कि भारत में ड्रैगन फ्रूट की कुल मांग का मात्र 30 फीसदी उत्पादन होता है, जबकि अन्य 70 फीसदी का आयात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में ड्रैगन फ्रूट की भारी मांग
खनिज पोटाश, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट तथा एंटीएजिंग तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट की बाजार में भारी मांग है। बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति फल तक है। दिल और कैंसर के मरीजों के लिए यह फल लाभदायक है। खाने में यह फल स्ट्रॉबेरी और लीची की तरह मीठा स्वाद देता है। यह फल जितना स्वादिष्ट है, उतना ही स्वास्थ्य वर्धक भी। इंसान के शरीर में ड्रैगन फ्रूट एक दवा का काम करता है।

फल तैयार होने में लगता है 40 दिन
सितंबर से अक्तूबर में फूल से फल तैयार होने में 40 दिन का समय लगता है। ठंड के मौसम में दो महीने का समय भी लग जाता है। ड्रैगन फ्रूट के पौधे का औसतन जीवन 25-30 वर्ष होता है। ऐसे में किसान को एक ही बार निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed