फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Poster making competition held on NCC Day

Una News: एनसीसी डे पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Poster making competition held on NCC Day
अंब (ऊना)। अंब महाविद्यालय में एनसीसी डे के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें पोस्टर मेकिंग, पॉट डिजाइनिंग, स्टोन डिजाइनिंग, टायर डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं की थीम कंट्रीब्यूशन ऑफ एनसीसी इन नेशन बिल्डिंग और वेरियस इंडियन आर्ट फॉर्म्स रही। इन प्रतियोगिताओं में कुल 39 विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं से आरंभ किया गया तथा 28 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या करवाई जाएगी। डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. श्रुति तथा प्रो. परीक्षा ठाकुर ने इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अगले चरण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। इसे आईडीपी होशियारपुर तथा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के ब्लड बैंक के साथ मिलकर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्वेच्छा से रक्तदान को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी अंब द्वारा रक्तदान से की गई। एनसीसी कैडेट्स ने इस शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed