{"_id":"600191ac8ebc3e31c965d563","slug":"polling-parties-went-to-booth-in-una-una-news-sml357814468","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
ऊना कालेज में पंचायत चुनाव डियूटी के लिए जाने से पहले चुनावी सामग्री के साथ कर्मी
- फोटो : Una
पहले चरण में 86 पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना
ऊना। पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया। पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव तीन चरणों में आयोजित हो रहे हैं। प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी को होगा। दूसरा चरण का मतदान 19 जनवरी तथा तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी को होगा। ऊना में डीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिले के पांच विकास खंडों में प्रथम चरण में 86 पंचायतों में मतदान के लिए 131 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें 23 संवेदनशील और 19 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1 लाख 37 हजार 962 मतदाता हैं, जिनमें 69 हजार 398 पुरुष और 68 हजार 564 महिलाएं शामिल हैं। राघव शर्मा ने कहा कि द्वितीय चरण में 82 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 134 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें से 20 संवेदनशील और 10 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। दूसरे चरण में कुल 1 लाख 23 हजार 198 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 61 हजार 730 और 61 हजार 468 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि तृतीय चरण में 77 ग्राम पंचायतों में 129 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 18 संवेदनशील और 10 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। तीसरे चरण में कुल 1 लाख 09 हजार 30 मतदाता वोट डालेंग। जिनमें 54 हजार 977 पुरुष और 54 हजार 53 महिला मतदाता हैं। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 562 पोलिंग पार्टियां, द्वितीय चरण में 524 पोलिंग पार्टियां और तृतीय चरण में 469 पोलिंग पार्टियां मतदान का कार्य संपन्न करवाएंगी।
बॉक्स
587 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के 2, पंचायत प्रधान के 03, उपप्रधान के लिए 06 तथा पंचायत सदस्यों के 576 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनाव हुआ है। जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 54 प्रत्याशी, पंचायत समितियों के शेष बचे 111 वार्डों के लिए 443 प्रत्याशी, पंचायत प्रधान के 243 पदों के लिए 929 प्रत्याशी, उपप्रधान के 239 पदों के लिए 978 प्रत्याशी तथा पंचायत सदस्यों के 979 पदों के लिए 2282 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंचायत चुनाव में कुल 17 जिला परिषद सदस्य, 113 पंचायत समिति सदस्य, 245 प्रधान, 245 उप-प्रधान तथा 1555 वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा।
बॉक्स
संबंधित ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद
राघव शर्मा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, उस क्षेत्र में मतदान के 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना पूर्ण होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी तथा शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रहेगी, जिसके अन्तर्गत होटल, बार, रेस्ट्रोरेंट, कैटरिंग स्थान एवं अन्य सभी सार्वजनिक या निजी स्थानों पर शराब की बिक्री पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच की मतगणना उसी दिन
प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान के उपरांत निर्धारित मतगणना केंद्रों पर उसी दिन की जाएगी। जिला परिषद व पंचायत समिति की मतगणना 22 जनवरी को प्रात: 8.30 से प्रारंभ होगी, जो पांच विकास खंडों में, विकास खंड अंब की महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब, विकास खंड बंगाणा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा, विकास खंड गगरेट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह, विकास खण्ड हरोली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली व विकास खंड ऊना की मल्टीपर्पज हॉल लाईब्रेरी ब्लॉक राजकीय महाविद्यालय ऊना में होगी।
बॉक्स
प्रथम चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में हो रहे मतदान के लिए पोलिंग पार्टी शुक्रवार को रवाना हो चुकी हैं। मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी भी प्रकार का प्रचार प्रतिबंधित रहेगा तथा चुनाव प्रचार से संबंधित बोर्ड लगाना, पोस्टर इत्यादि लगाने पर भी प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि धारा 144 सीआरपीसी के अन्तर्गत मतदान केंद्रों के समीप मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार के हथियार लेकर घूमना मना है।

ऊना कालेज में चुनाव डियूटी के लिए निकलते कर्मी- फोटो : Una