फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Political activity intensifies in Kutlahar, BJP distances itself from Kanwar's rally

Una News: कुटलैहड़ में सियासी हलचल तेज, कंवर की रैली से पहले भाजपा ने झाड़ा पल्ला

Sat, 20 Dec 2025 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies in Kutlahar, BJP distances itself from Kanwar's rally
कुछ लोग जानबूझकर भाजपा के नाम और पहचान का कर रहे दुरुपयोग
विज्ञापन

रैली को भाजपा का कार्यक्रम बताने का कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की ओर से 22 दिसंबर को कुटलैहड़ के हितों को लेकर आयोजित की जा रही रैली ने सियासी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है। रैली से पहले ही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ मंडल ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग करते हुए बयान जारी किया।
भाजपा कुटलैहड़ मंडल ने स्पष्ट किया कि 22 दिसंबर को बंगाणा में जिस रैली को भाजपा के नाम से प्रचारित किया जा रहा है, उसे लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से कोई आधिकारिक आदेश या सूचना मंडल को प्राप्त नहीं हुई है। भाजपा ने यह भी कहा कि उक्त दिन न तो पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और न ही कोई रैली। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर भाजपा के नाम का दुरुपयोग कर इस रैली को पार्टी का कार्यक्रम बताने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल ने यह स्पष्ट किया है कि पार्टी का इस कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है और अपील की है कि क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम जनता केवल पार्टी के अधिकृत मंचों और संगठन द्वारा घोषित कार्यक्रमों पर ही विश्वास करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भाजपा के नाम और पहचान के दुरुपयोग की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर कांग्रेस पर हमलावर हैं और जनता को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा का यह बयान कुटलैहड़ की राजनीति में नए सवाल खड़े कर रहा है। अब 22 दिसंबर को होने वाली रैली पर सबकी नजरें टिकी हैं। यह रैली शक्ति प्रदर्शन बनेगी या सियासी घमासान की नई शुरुआत, इसका फैसला जनता की मौजूदगी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed