{"_id":"5e399f928ebc3ee5dd294a23","slug":"police-una-news-sml3232545199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट थाने में आते ही अफसर हो रहे लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट थाने में आते ही अफसर हो रहे लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र का गगरेट थाना सुर्खियों में है। लोगों में चर्चा कि न जाने गगरेट थाना को किस की नजर लग गई है। किसी न किसी घटना या दुर्घटना होने पर गाज गगरेट थाना कर्मचारियों पर पड़ ही जाती है। हाल ही में चार पुलिस अधिकारी इसका दंश झेल रहे हैं।
बात यही नहीं थमती। गगरेट थाना में ऐसा तो कुछ है कि यहां से कम ही अधिकारी बिना कोई दाग लगवाए जाते हैं। इससे पहले भी गगरेट थाना इंचार्ज लाइन हाजिर हो चुके हैं। हालांकि बाद में बहाल भी हो जाते हैं। लेकिन एक बार दाग तो लग ही जाता है। दो माह में एक ही थाने के चार अधिकारियों को कार्रवाई का दंश झेलना पड़ा है। पहले गगरेट के थाना प्रभारी हरनाम सिंह पर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर लाइन हाजिर किया था। उसके बाद अंबोटा में टिपर न हटवाने की सजा पहले ट्रैफिक इंचार्ज विजय कुमार को मिली अब जांच की आंच अतिरिक्त थाना प्रभारी सुशील कुमार और एसआई कल्याण सिंह तक पहुंच गई है। इन्हें भी एसपी ने निलंबित कर दिया है।
गगरेट थाना के अधिकारियों पर कार्रवाई से हर कोई हैरान है। यहां तक चर्चा है कि स्थानीय लोग थाने में हवन यज्ञ करवाने की भी बात कर रहे हैं। बहरहाल लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर एसपी द्वारा की गई कार्रवाई को भी लोग सराह रहे हैं।