फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police take to the field against drugs

Una News: नशे के खिलाफ मैदान में उतरी पुलिस

Sat, 24 Oct 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Oct 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Police take to the field against drugs
पुलिस शहीदी दिवस पर छठी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, सतपाल रायजादा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

झलेड़ा में महावीर क्लब ठठल और टीआरसी ऊना के बीच पहला मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छठी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई। पुलिस लाइंस ग्राउंड झलेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महावीर क्रिकेट क्लब ठठल और टीआरसी ऊना के बीच खेला गया। रायजादा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की सीमा से सटे ऊना जिले में नशे की चुनौती के बीच पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खेलों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा और डीएसपी मुख्यालय हेमराज वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed