फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police Recruitment: 739 passed the ground test on the first day

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: पहले दिन 739 ने ग्राउंट टेस्ट किया पास

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 739 passed the ground test on the first day
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आरक्षी पद (महिला, पुरुष, चालक) की शारीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार से दोबारा शुरू हो गई। बुधवार को 1222 में से 1084 ने पुलिस मैदान झलेड़ा में खाकी पहनने के लिए पसीना बहाया। इनमें से 739 उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर पाए।
विज्ञापन

यह भर्ती प्रक्रिया तीन मार्च तक चलेगी और इसमें 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बुधवार को भर्ती प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए हुई जिनकी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक जांच के कुछ चरण शेष बचे थे।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के लिए 925 में से 844 और ड्राइवर पद के लिए 297 में से 240 उम्मीदवार मैदान में पहुंचे। यहां पुलिस कांस्टेबल के लिए 588 ने मैदान में सभी बाधाएं पार कर लीं। 254 फेल हो गए। 81 उम्मीदवार नहीं पहुंचे और दो के टेस्ट होना बाकी है। वहीं ड्राइवर के लिए 151 ने मैदान में पसीना बहाते हुए टेस्ट पास किया। 89 फेल हो गए और 57 ने मैदान में रिपोर्ट नहीं किया गया। अब 24 से 28 फरवरी तक प्रत्येक दिन करीब 1350 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा होगी। इसके बाद एक से तीन मार्च तक महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसमें एक व दो मार्च को 2600 और तीन मार्च को 711 के करीब महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा से गुजरेंगीं। बता दें कि बीते 10 जनवरी को पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आरक्षी पद की भर्ती प्रक्रिया को खराब मौसम और कोरोना के बढ़ते मामले के चलते बीच में ही स्थगित कर दिया था। अब कोरोना के मामले कम होने पर इस भर्ती को दोबारा शुरू की गई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सभी उम्मीदवार अपना शेड्यूल समय रहते चेक कर लें और किसी प्रकार की दुविधा होने पर पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed