फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   police meeting in una

शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी निगाह

Fri, 15 Jan 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
police meeting in una
पंचायत चुनाव में शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी निगाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंचायत चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पंचायत चुनाव में पुलिस कर्मचारी ड्रोन, हैंड और बॉडी कैमरा से लैस होंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने जिले के अतिसंवेदनशील बूथों में ड्रोन, हैंड और बॉडी कैमरा के माध्यमोेंसे निगरानी की जाएगी। पंजाब की सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सीमाओं वाले इलाकों पर पुलिस अतिरिक्त फोकस कर रही है। डे एंड नाइट मोबाइल नाका भी जगह-जगह निगरानी कर रहा है। पुलिस प्रशासन से पंचायत चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर पर हेल्पलाइन भी शुरू की है। जिस पर आपातकालीन स्थिति में लोगों उक्त नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दे सकते हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम, पोलिंग स्टेशन और मतगणना केंद्रों पर 761 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए 306 पुलिस कर्मी बटालियन से, 215 पुलिस कर्मी जिले से तथा 240 होम गार्ड जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाने के स्तर पर क्यूआरटी गठित की गई है। एसपी ने कहा कि शुक्रवार से पुलिस द्वारा जिला में रात-दिन नाके लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी 112 नंबर पर दें। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed