{"_id":"6a4c7a9827461fa8740923a1","slug":"pmay-g-ai-monitoring-gram-sabha-mobile-app-attendance-himachal-una-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल की ग्राम सभाओं में अब मोबाइल एप से दर्ज होगी जनभागीदारी, एआई रखेगा हर गतिविधि पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल की ग्राम सभाओं में अब मोबाइल एप से दर्ज होगी जनभागीदारी, एआई रखेगा हर गतिविधि पर नजर
Tue, 07 Jul 2026 09:36 AM IST
Ankesh Dogra
जसवीर ठाकुर, ऊना।
जसवीर ठाकुर, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:36 AM IST
सार
PMAY-G Gram Sabha AI Monitoring: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हिमाचल प्रदेश की ग्राम सभाओं में पहली बार मोबाइल एप के जरिए जनभागीदारी दर्ज की जाएगी। एआई आधारित निगरानी के तहत फोटो, समय और लोकेशन रिकॉर्ड होंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। ग्राम सभा में नए सर्वे की ड्राफ्ट सूची पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पहली बार ग्राम सभा में आमजन की जन सहभागिता की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से फोटो के जरिये दर्ज होगी। जिसमें ग्राम सभा का सही समय, लोकेशन और तारीख सहित आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित तय समय पर इंगित होगी। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्राम सभा में इस बार इस योजना के तहत किए गए नए सर्वेक्षण की रूपरेखा तैयार की जाएगी और ग्राम सभा में ही पात्र और अपात्र लाभार्थियों की चर्चा होगी। विशेष बात यह है कि इस बार ग्राम सभा में नियुक्त किए गए अधिकारी और कर्मचारी किसी भी प्रकार की कोई डुप्लीकेसी नहीं कर पाएंगे। इसके ऊपर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर कोई भी इसमें अनियमितता करता हुआ पाया गया तो इस तकनीक के माध्यम से पकड़ में आ जाएगा। बता दें कि पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम सभा में इस तरह से मोबाइल एप के माध्यम से जन सहभागिता की उपस्थिति की रिपोर्टिंग ऑनलाइन नहीं होती थी, लेकिन इस बार इस योजना के तहत कामकाज की व्यवस्था में पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने इस दिशा में यह पहल की है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस संदर्भ में सभी राज्यों के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की भी पहली बार ग्राम सभा होने जा रही है। अगर बात ऊना जिला की करें तो यहां पर नौ जुलाई को उपायुक्त ने ग्राम सभा के आयोजन को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला के विकास खंड अधिकारी भी फील्ड के अधिकारियों कर्मचारियों और इससे जुड़े तमाम तबके को ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोताही ग्राम सभा में ना हो सके और सही जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से जमा हो सके। संवाद
नए सर्वेक्षण की ड्राफ्ट लिस्ट पर चर्चा होगी
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस बार ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योजना के नए सर्वेक्षण की ड्राफ्ट लिस्ट पर चर्चा होगी। ग्राम सभा की तमाम गतिविधि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोबाइल एप के माध्यम से फोटो खींचकर सत्यता के प्रमाण की तस्वीर भी अपलोड की जाएगी। इसमें लोकेशन का भी पता चल सकेगा।