फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plan to install CCTV in city parks stalled

Una News: शहर के पार्कों में सीसीटीवी लगाने की योजना लटकी

Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Plan to install CCTV in city parks stalled
नगर परिषद ने सीसीटीवी लगाने को लेकर प्रक्रिया की थी शुरू
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद नगर परिषद की समय बनाई गई योजना पर नहीं हो पा रहा कोई कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में सीसीटीवी लगाने की योजना नगर निगम की घोषणा के बाद लटक गई है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहर के पार्कों और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए नगर परिषद की आम बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया था। लेकिन, नगर निगम की घोषणा होने के बाद इस योजना पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऊना शहर में सुरक्षा की लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अटक गई है। इसे लेकर नगर परिषद की तरफ से चार लाख का बजट भी पारित किया गया था लेकिन वर्तमान में नगर निगम की घोषणा होने के बाद इस मामले पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नगर परिषद की तरफ से इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब उस पर भी कोई आगामी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शहर के मुख्य स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी। रेड लाइट चौक से लेकर शहर के मुख्य पार्कों व अन्य स्थानों पर इसे लगाया जाना था। अभी इस सुविधा के लिए शहरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। नगर निगम के गठन के बाद ही इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।



कोट्स

नगर परिषद की तरफ से शहर में सीसीटीवी कैमरे को लेकर योजना बनाई गई थी। नगर निगम की घोषणा होने के बाद इस पर आगामी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed