{"_id":"68ea51ad024725366e0e9c17","slug":"place-selected-for-sale-of-firecrackers-in-the-district-headquarters-una-news-c-93-1-ssml1047-168487-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला मुख्यालय में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला मुख्यालय में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चयनित
विज्ञापन
बाल स्कूल के मैदान में लगेंगे स्टाल
अग्निशमन विभाग की टीम 24 घंटे रहेगी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान चयनित कर लिए हैं। इस बार पटाखों की बिक्री के सभी स्टॉल बाल स्कूल के मैदान में लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे बाजारों में अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके। केवल उन्हीं विक्रेताओं को स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी जिनके पास वैध लाइसेंस होगा और वे निर्धारित सुरक्षा मानदंडों का पालन करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन विभाग की टीम 24 घंटे मौके पर तैनात रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और आवश्यक संसाधन बाल स्कूल मैदान में उपलब्ध रहेंगे। पुलिस प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी भी मैदान में नियमित रूप से गश्त करेंगे, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पटाखों की खरीदारी केवल अधिकृत स्टॉल से ही करें और बच्चों को पटाखे जलाने में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दें।
बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर रहेगी पैनी नजर
जिला मुख्यालय में अवैध रूप से पटाखे बेचने को लेकर इस बार प्रशासन व पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसे लेकर प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि बहुत से विक्रेता तंग बाजारों व दुकानों में बिना लाइसेंस की पटाखे बेचते हैं। इससे हर समय कोई हादसा होने का डर बना रहता है। ऐसे में इस पर प्रशासन ऐसे विक्रेताओं पर लगाम कसने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कोट्स
बाल स्कूल के मैदान में फायर ब्रिगेड को तैनात कर दिया है। लोगों से अपील है कि वह चयनित क्षेत्र में आकर ही पटाखे खरीदें। अग्निशमन विभाग त्योहारी सीजन को लेकर मुस्तैद हो गया है। -अशोक राणा, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना।