फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Piplu Mela: Schools given the responsibility of cultural presentations

पिपलू मेला : स्कूलों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जिम्मेवारी सौंपी

Fri, 16 May 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Piplu Mela: Schools given the responsibility of cultural presentations
तैयारियों को लेकर की बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्मारिका पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। पिपलू मेले की तैयारियों को लेकर कार्यकारी उपमंडल अधिकारी अमित शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें स्थानीय प्रशासन, शिक्षा विभाग और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मेले में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। स्कूलों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही मेले की स्मारिका प्रकाशन से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागी संस्थानों से लेख, चित्र व अन्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। कार्यकारी उपमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। पिपलू मेला न केवल स्थानीय संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि जनसहभागिता से इसे और भी भव्य बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed