फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Photo of former CM and PM stopped distribution of school bags

Una News: पूर्व सीएम और पीएम की फोटो ने रोका स्कूल बैग का वितरण

Wed, 18 Jan 2023 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Photo of former CM and PM stopped distribution of school bags
गरीब तबके के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से दिए जाते बैग और वर्दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी तो करीब छह महीने पहले दे दी गई है, लेकिन स्कूल बैग अभी तक नहीं दिए गए। स्कूल बैग पूर्व सरकार के कार्यकाल में आ चुके हैं। उसके बाद वितरण की प्रक्रिया चल ही रही थी कि चुनाव आ गए। नई सरकार बनने के बाद भी बैग का वितरण रुका हुआ है। इसकी वजह यह है कि बैग पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई है।
जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में करीब 50 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें पहली से आठवीं तक के 40 हजार विद्यार्थी हैं। कई विद्यार्थी गरीब वर्ग से हैं और बैग-वर्दी के लिए सरकारी पर निर्भर हैं। छह महीने पहले जैसे-तैसे वर्दी का वितरण तो हो गया, लेकिन बैग मिले नहीं। पहले तो बैग के सैंपल मंजूर होने में समय लगा, जब सैंपल मंजूर तो उस समय आचार संहिता लग गई। अब सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले स्कूल बैग शिक्षा खंड कार्यालयों में धूल फांक रहे हैं। स्कूल प्रबंधन इंतजार में है कि कब विभाग और सरकार की ओर से बैग आवंटन को लेकर दिशा-निर्देश जारी होंगे। अभी स्कूलों को बैग को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


अभी शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से बैग को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। उच्चाधिकारियों से जैसे ही इस बारे में आदेश मिलेंगे तो ये बैग विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed